April 15, 2025

Prakhar Rashtravad NEWS

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

“पूष पुन्नी” छेरछेरा त्योहार छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।भालू सटका-नकटीखार में गाजेबाजे के साथ बच्चे,युवा,बुजुर्ग दिखे आनंदित।

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहारों में छेरछेरा बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है।आज पूरे छत्तीसगढ़ में यह त्योहार बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सब के तमाम मंत्री जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ वासियों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं दिए हैं।छत्तीसगढ़ की यह त्योहार महान संस्कृति और सभ्यता को उल्लेखित करता है। धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में जब किसान अपने खेतों से धान के फसल को कटाई कर घर लाता है,उसकी मिजाई कर लेने के बाद खुशहाली मानने के लिए यह त्योहार की परंपरा चली,सभी खुशी से बच्चो को अन्न दान कर,पशु पक्षी के लिए अन्न दान करना ये छत्तीसगढ़ की महान संस्कृति को दर्शाती है।

आज कोरबा नगर के निकट ग्राम भालू सटका नकटीखार में छेरछेरा पर्व पर बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था,त्योहार को लेकर बच्चो से लेकर युवक युवतियां भी खूब उल्लासित नजर आ रहे थे,वहीं भालू सटका के बुजुर्गों ने एक अलग ही अंदाज से गाजे बाजे के साथ घर घर भजन कीर्तन करके इस त्योहार को मनाया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रंगलाल अगरिया,जगदेव सोनी ने बताया कि हमारा गांव भले ही छोटा सा है पर प्रत्येक त्योहार को हम बहुत ही ज्यादा उत्साह पूर्वक मनाते हैं और आनंदित होते हैं।